Move to Jagran APP

भाजपा ने देश की जनता को धोखा दिया: विकास

देवरिया : सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने गुरुवार को भाजपा व बसपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 11:20 PM (IST)
भाजपा ने देश की जनता को धोखा दिया: विकास
भाजपा ने देश की जनता को धोखा दिया: विकास

देवरिया : सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने गुरुवार को भाजपा व बसपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा को झूठी पार्टी बताते हुए धोखेबाज बताया। कालाधन के नाम पर भाजपा जनता को धोखा दे रही है। सपा सरकार के विकासवादी एजेंडे को जनता पसंद कर रही है। कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बननी तय है।

loksabha election banner

श्री यादव जनपद के पथरदेवा विधानसभा के तरकुलवा, सदर विधानसभा के खोराराम व बरहज बरहज विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। रुपये मिलने तो दूर जो बचाकर गरीबों ने घर में रखा था उसे भी जेब से निकाल लिया। सपा सरकार ने लाखों लोगों को पेंशन देने का कार्य किया। युवाओं को शिक्षा के साथ ही लैपटाप दिया। हमारी सरकार बनने के बाद एक करोड़ चालीस लाख युवाओं को स्मार्ट फोन भी दिया जाएगा।

भोजपुरी गायक पवन ¨सह ने प्रधानमंत्री ने जनता से किया एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं किया। जबकि सपा सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है। समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, मेट्रो, यमुना एक्सप्रेस वे बनाकर प्रदेश को देश के नक्शे पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म को छोड़ विकास को वोट करने की जरूरत है।

इस अवसर पर पथरदेवा विधानसभा से सपा प्रत्याशी शाकिर अली, सदर विधानसभा क्षेत्र से जेपी जायसवाल, बरहज विधानसभा क्षेत्र से पीडी तिवारी, पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता ¨सह, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक सुबाष चंद्र श्रीवास्तव, सयुस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष ¨सह, सयुस प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, विरेन्द्र चौधरी, रविन्द्र प्रताप रावत, मंजीत यादव, आई खान, अंबिका यादव, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, सुरेन्द्र यादव, दीनानाथ यादव, विजय रावत आदि ने संबोधित किया।

---------

आधे घंटे तक ठप रहा आवागमन

देवरिया-कसया मार्ग के किनारे से ही कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जब सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव व गायक पवन ¨सह आए तो वाहनों की लंबी लाइन लग गई और सड़क जाम हो गई। जबकि पुलिस वाले जाम को हटाने में जुट गए, लेकिन भीड़ सड़क से नहीं हट रही थी। यह देख सयुस के राष्ट्रीय महासचिव ने रथ पर ही सभा संबोधित करने की बात कही और फिर बीच सड़क पर ही कार्यक्रम चालू हो गया। आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा और लोग परेशान रहे।

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.