आज होगी ईवीएम पर मतपत्र की से¨टग
देवरिया : विधानसभा चुनाव 2017 के ईवीएम पर मतपत्र से¨टग का कार्य 24 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में हो
देवरिया : विधानसभा चुनाव 2017 के ईवीएम पर मतपत्र से¨टग का कार्य 24 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में होगा। इसके लिए विधानसभावार कक्ष निर्धारण कर लिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके दोहरे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के ईवीएम पर मतपत्र से¨टग का कार्य न्यायालय अपर जिलाधिकारी कक्ष संख्या एक, देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र का न्यायालय उपजिलाधिकारी देवरिया सदर कक्ष संख्या चार, पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र का न्यायालय अपर उपजिलाधिकारी देवरिया कक्ष संख्या छह, रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र का न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष संख्या पांच भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र का न्यायालय उप संचालक चकबंदी देवरिया कक्ष संख्या आठ, सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र का न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी देवरिया कक्ष संख्या नौ, बरहज विधानसभा क्षेत्र का न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कक्ष संख्या सात में मतपत्र से¨टग का कार्य सुबह 10 बजे से किया जाएगा।