Move to Jagran APP

घाघरा व गोर्रा मचा रही तबाही, हालात गंभीर

देवरिया: जनपद में प्रवाहित होने वाली घाघरा, राप्ती व गोर्रा के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 11:41 PM (IST)
घाघरा व गोर्रा मचा रही तबाही, हालात गंभीर
घाघरा व गोर्रा मचा रही तबाही, हालात गंभीर

देवरिया: जनपद में प्रवाहित होने वाली घाघरा, राप्ती व गोर्रा के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ की स्थिति बाढ़ की स्थिति दिनोदिन गंभीर होती जा रही है। घाघरा व गोर्रा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तो राप्ती खतरे का निशान छूने को आतुर है। परसिया देवार तटबंध से पानी का ओवरफ्लो जारी है। पानी फैलने से रोज नए इलाके बाढ़ की जद में आ रहे हैं। प्रमुख सचिव नगर विकास ने बरहज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

बरहज स्थित थानाघाट पर बने मापक पर गुरुवार को घाघरा का जलस्तर 67.65 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.15 मीटर उपर है। बुधवार को नदी 67.55 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। पानी बढ़ने से बरहज नगर के पटेल नगर व तिवारीपुर के निचले इलाकों में पानी भर रहा है। आधा दर्जन से अधिक घरों में पानी घुसा है। परसिया देवार तटबंध से पानी का ओवरफ्लो जारी है। विशुनपुर देवार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव ने राजस्व कर्मियों के साथ तटबंध का अवलोकन किया। कटइलवा में गांव की सुरक्षा के लिए पश्चिम तरफ बने बंबूक्रेट्स पानी में डूब रहे हैं। कटइलवा दक्षिण व पश्चिम से पानी से घिर गया है। विशुनपुर देवार के नौ टोले के घरों में पानी घुस गया है। मैरुंड गांव भदिला प्रथम, धनया उर्फ कुंद महाल के अलावा केवटलिया, कुबाइच, गोरखपुर जनपद का रामनगर गांव पानी से घिर गए हैं। नौका टोला, रगरगंज से लेकर मेहियवां तक रामजानकी मांग पर नदी का दबाव बढ़ रहा है। पानी से घिरे गांवों में लोगों को दोनो वक्त का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। कई परिवारों में भूखमरी की नौबत आ चुकी है।

---------

नदी उफनाई, मचा हाहाकार

सलेमपुर, देवरिया: घाघरा के जलधारा में बढ़ोतरी के कारण नरियाँव से देवरहा बाबा काष्ट मंच पर जाने वाला मार्ग पर पानी ओवरफ्लो कर गया है, जिसके कारण आश्रम पर श्रद्धालुओं के आवागमन प्रभावित है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार बलिया के अनुसार घाघरा का जल स्तर 64.560 मीटर पर बह रही है जो नदी खतरे के निशान से 56 से.मी.ऊपर है। नदी का जल स्तर हर दो से तीन घंटे में एक सेमी बढ़ रही है। नदी के बढ़ते जल स्तर और लगातार बरसात के कारण जमुआर नाला भी उफना गया है जिससे दर्जनों गांवो के सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गया है।

------

गोर्रा का कछार में कहर शुरू

उपजिलाधिकारी ने लिया कटान स्थलों का जायजा

रुद्रपुर,देवरिया : कछार क्षेत्र में राप्ती और गोर्रा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। राप्ती 70.30 मीटर और गोर्रा 70.80 पर प्रवाहित हो रही है। अब राप्ती महज चेतावनी ¨बदु से 20 सेमी दूर है।

खतरे के निशान से 70.50 मीटर से 30 सेमी ऊपर बह रही गोर्रा ने अब कछार में तांडव दिखाना शुरु कर दिया है। गुरुवार की दोपहर नदी के तेज बहाव के कारण पर नरायनपुर औराई के समीप पुल के एप्रोच धंसने लगा। जिससे बाढ़ विभाग के जिम्मेदारों ने आनन-फानन में भर दिया तब जाकर किसी तरह खतरा टला। अभी जिम्मेदार इसे भर ही रहे थे कि नदी की तेज लहर ने रामकिशुन साहनी के घर को काटकर नदी में समाहित कर लिया। नदी का जलस्तर पुल की निचली सतह को छू रहा है। जिससे खतरा लगातार बना हुआ है। वहीं प्रशासन ने क्षेत्र में एलर्ट जारी कर दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग को चौकस रखने का निर्देश दिया है।

उपजिलाधिकारी घनश्याम ने कहा कि नदी के जलस्तर पर बराबर नजर रखी जा रही है। खतरे की आशंका को देखते हुए अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ विभाग के अधिकारियों को तटबंधों पर 24 घंटे कैंप करने का निर्देश दिया गया है।

------------

प्रमुख सचिव ने लिया जायजा

प्रमुख सचिव नगर विकास ने दोपहर को बरहज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कपरवार के उग्रसेन सेतु पर करीब दस मिनट तक अफसरों से अफसरों से मंत्रणा की और उन्हें बचाव व राहत कार्य युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ बचाव व राहत में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी, पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता विरेन्द्र ¨सह, उपजिलाधिकारी अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.