डीएम साहब! पुल तो चालू कराइए
By Edited By: Published: Sun, 23 Dec 2012 10:43 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2012 10:44 PM (IST)
देवरिया : घाघरा नदी पर पीपा का पुल निर्धारित समय के दो माह बाद भी चालू नहीं हो सका है।
मालूम हो कि शासन ने पीपा पुल पन्द्रह अक्टूबर से चालू करने का निर्देश दिया था। लेकिन पीपा पुल नहीं लगने से लोगों को शारीरिक और आर्थिक दोनो प्रकार का कष्ट झेलना पड़ रहा है। पुल लगने पर बरहज से वाराणसी, मऊ, गाजीपुर आदि स्थानों की यात्रा करने वाले लोगों के समय और धन की भी बचत होती। पुल के अभाव में प्रतिदिन हजारों लोग जान जोखिम में डालकर नाव से यात्रा करने को मजबूर हैं। विशुनपुर देवार के ग्राम प्रधान सुरेन्द्र प्रसाद अशोक कुमार यादव, राजधारी यादव, व्यापारी नेता राजेन्द्र जायसवाल, विजय नेता, रामअधार यादव आदि ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र भेजकर पुल लगाने की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें