सपा में 785 लोगों ने जताई आस्था
देवरिया : समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर
देवरिया : समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के दौरान बुधवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पिपरा दाउद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 785 लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर अखिलेश यादव में अपनी आस्था जताई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। आमजन अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में अस्पतालों की स्थिति दयनीय है। मरीजों को दवाईयां नहीं मिल रही है। 102 और 108 नंबर के एंबुलेंस डीजल के अभाव में बंद की जा रही हैं। नहरों में अब तक टेल तक पानी नहीं पहुंचा। सदस्यता ग्रहण करने वालों में गिरधारी यादव, परमहंस प्रसाद, घरभरन प्रसाद, नियामत अली, राजू राव, सच्चिदानंद यादव, विद्यावती देवी, सुभावती देवी, मुन्नी देवी, रामाश्रय, शांतनु राव, इद्रीश अंसारी आदि शामिल रहे। इस दौरान अर्जुन यादव, ताहिर अंसारी, मनोज गोंड, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।