Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं ने किया पौधरोपण

देवरिया : पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवा अब गंभीर होने लगे हैं। नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहे

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 11:11 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं ने किया पौधरोपण
पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं ने किया पौधरोपण

देवरिया : पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवा अब गंभीर होने लगे हैं। नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बैतालपुर विकास खंड के ग्राम बेलावर दुबावर स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में युवाओं ने पौधरोपण किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में प्रबंधक सच्चिदानंद यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण की प्रमुख भूमिका है। धरती का तापमान दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। धरती का बढ़ता तापमान व गर्म वातावरण खतरे का संकेत है। पेड़-पौधे व हरियाली ही तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए बड़ी संख्या में पौधरोपण की जरूरत है। ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक ¨सधु यादव ने कहा कि हमें पौधरोपण को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है, जिससे वायु प्रदूषण से निजात मिल सके। इस कार्य में हर वर्ग के लोगों की सहभागिता आवश्यक है।

इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक माया गोंड, अंजली मिश्र, सूर्यनाथ ¨सह, मो. कयूम अंसारी, दुर्गेश यादव, वकील कुमार गोंड, ¨रकू ¨सह, मनोज यादव, मुरारी पटेल, सुधा ¨सह, प्रियंका ¨सह, नेहा यादव, सुनीता ¨सह, कुसुम ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.