सड़क जाम कर किया योग
देवरिया : भारतीय किसान यूनियन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप ¨सह के न
देवरिया : भारतीय किसान यूनियन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप ¨सह के नेतृत्व में सोनूघाट चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते हुए योग किया। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया, जिसको लेकर किसानों ने आक्रोश व्यक्त किया। इसके पश्चात किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ¨सह ने कहा कि भाजपा ने किसानों को फसलों की लागत का पचास फीसद मुनाफा दिलाने का वादा किया था, लेकिन सरकार के बनने के बाद वादा भूल गई है। मार्च 2016 के पहले जिन किसानों ने कर्ज लिया है। उनका कर्ज माफ किया जाएगा, लेकिन भाकियू 31 मार्च 2016 तक के किसानों का कर्ज माफ कर ने की मांग करती है। खेती करने वाले किसानों को एक हजार रुपये माहवार पेंशन दिया जाय। केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग बनाया गया है। उसी तर्ज पर किसान आयोग का गठन किया जाय। जिले के किसानों को ओलावृष्टि एवं सूखा राहत का भुगतान किया जाय। अभी किसानों का तीस फीसद बकाया है। प्रतापपुर चीनी मिल पर किसानों का छह करोड़ बकाया है। उसका शीघ्र भुगतान किया जाय। उन्होंने सोनूघाट-महुआनी मार्ग को टू लेन बनाने की मांग की।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष विनय ¨सह, प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप शाही, जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता, शहीद ख्वाजा मंसूरी, प्रेमलता ¨सह, चंद्रदेव ¨सह, बड़े शाही, कुवंर राणा प्रताप ¨सह, रवि प्रताप पांडेय, जयकरन शाह, मारकंडेय ¨सह, सुरेंद्र चौहान, मदन चौहान, दिग्विजय नरायन कुशवाहा, रामअशीष जायसवाल, र¨वद्र कुशवाहा, हेमंत कुमार राव, श्यामदेव राय आदि मौजूद रहे।