संसदीय क्षेत्र में आज से दौरे पर रहेंगे कलराज
देवरिया: केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र 20 व 21 जून को संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उक
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jun 2017 11:28 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 11:28 PM (IST)
देवरिया: केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र 20 व 21 जून को संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उक्त जानकारी केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव शशि मिश्र ने देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री 20 जून को सुबह 9.45 बजे नई दिल्ली से गोरखपुर पहुंचेंगे। गोरखपुर से करीब एक बजे कुशीनगर के लिए रवाना होंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। देर शाम सात बजे देवरिया के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 21 जून की सुबह 6.30 से आठ बजे तक देवरिया पुलिस लाईन में आयोजित तृतीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें