दीवार से टकराया चारपहिया वाहन, दो घायल
देवरिया : बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार निवासी शेर अंसारी 22 व शबीर अंसारी 28 चार पहिया वाहन चलाना सी
देवरिया : बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार निवासी शेर अंसारी 22 व शबीर अंसारी 28 चार पहिया वाहन चलाना सीख रहे थे। शबीर गाड़ी चला रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर वाहन दीवार से टकरा गया, जिससे दोनों घायल हो गए। इलाज उपनगर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया।
भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर हर्ष
भाटपाररानी, देवरिया : उपनगर के आर्य चौक पर बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के तीन साल पूरे होने पर हर्ष व्यक्त किया। रामविलास भारती ने कहा कि देश में स्वच्छ एवं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चल रही है। यह पहली सरकार है जिसने गरीबों, नौजवानों व अल्पसंख्यकों के हित में ऐतिहासिक कार्य किया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और प्रधानमंत्री मोदी सबसे शक्तिशाली नेता।
यहां सुरेंद्र वर्मा, अजय कुमार, सत्यदेव, छेदी, विजय, संजय, पवन, सीता, फूलमती, अजय, दयानंद, नवनाथ, कृष्ण मुरारी, मलयागिरी, अजीत, पप्पू आदि मौजूद रहे।