कैबिनेट मंत्री ने ली हत्याकांड की जानकारी
देवरिया : कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तरकुलवा थाना क्षेत्र के बगड़ा महुआरी पहुंच दं
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 May 2017 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 11:49 PM (IST)
देवरिया : कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तरकुलवा थाना क्षेत्र के बगड़ा महुआरी पहुंच दंपती हत्याकांड के बारे में जानकारी ली।
पांच दिन पूर्व बगड़ा महुआरी में शरीफ व उसकी पत्नी जाशिन की गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा निर्मम हत्या कर शव को दो स्थानों पर फेंक दिया गया था।ग्रामीणों को जब जानकारी हुई तो शोर किया। आइजी के निर्देश पर घटना का पर्दाफाश भी हो गया। शनिवार की शाम श्री शाही पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिले। साथ ही सरकारी सहायता दिलाने का निर्देश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें