समाज का मार्ग दर्शक होता है ब्राह्मण: आचार्य वेदप्रकाश
देवरिया : आदि काल से ही ब्राह्मण जगत के कल्याण के लिए हमेशा एक मार्ग दर्शक की भूमिका में अपना योगदान
देवरिया : आदि काल से ही ब्राह्मण जगत के कल्याण के लिए हमेशा एक मार्ग दर्शक की भूमिका में अपना योगदान देता रहा है। परंतु वर्तमान परिवेश में ब्राह्मण बिखर गया है, जिसके कारण वह अपने उद्देश्यों से विमुख होकर दिग्भर्मित हो गया है। ऐसी स्थिति में पुन: ब्राह्मणों को एक होकर अपनी विद्वत्ता के बल पर देश को व पूरे समाज को मार्गदर्शन देना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर ब्राह्मण महासभा अपना कार्य कर रही है।
उक्त बातें ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कही। वह सोमवार को सलेमपुर रोड स्थित एक सभागार में महसभा के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव नित्यानंद उपाध्याय ने सभी ब्राह्मण समुदाय को एकजुट होने की अपील की। प्रदेश प्रभारी तथा गोरखनाथ मंदिर के पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैद्य जी ने कहा कि ब्रह्मांड शुरू से ही समाज के कल्याण के लिए कार्य करता रहा है परंतु वर्तमान समय में ब्राह्मणों के अधिकारों काफी हनन हुआ है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर गरीब ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए कार्य करें।
बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश तिवारी ने की। इस अवसर पर गोरखनाथ संस्कृत महाविद्यालय आचार्य रंगनाथ त्रिपाठी आशुतोष मिश्रा ब्रजेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।