Move to Jagran APP

भाजपा की सरकार में दिखने लगा बदलाव: जय प्रकाश

देवरिया: पशुधन एवं मत्स्य राज्य एवं संपत्ति राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जिस विश्वास के साथ

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 10:26 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 10:26 PM (IST)
भाजपा की सरकार में दिखने लगा बदलाव: जय प्रकाश
भाजपा की सरकार में दिखने लगा बदलाव: जय प्रकाश

देवरिया: पशुधन एवं मत्स्य राज्य एवं संपत्ति राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने भाजपा का साथ दिया है उसका पूरा सम्मान करते हुए यह सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर विकास कार्य करेगी।

loksabha election banner

अभी-अभी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। मुझे भी जिम्मेदारी मिली है। जनता के लिए बेहतर क्या किया जा सकता है इस पर मनन-¨चतन किया जा रहा है। भाजपा अपने संकल्प पत्र को पूरा करेगी। सभी जाति धर्म व मजहब के लोगों के विकास का सपना साकार करेगी।

श्री निषाद शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगला पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बदलाव शुरू हो गया है। यह अब जनता को दिखने भी लगा है। पूरे प्रदेश में कानून के राज की स्थापना करना सरकार का मकसद है। प्रदेश में 70 लाख युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार की व्यवस्था सरकार के संकल्प पत्र में है।भ्रष्टाचार समाप्त करने, गुंडाराज के खात्मा, छेड़खानी रोकने की दिशा में सरकार ने काम शुरु कर दिया है। पशुधन के क्षेत्र में क्या बेहतर किया सकता है कौन-कौन सी योजनाएं लायी जा सकती है।

जिसका सर्वाधिक लाभ जनता को मिल सके इस पर विचार किया जा रहा है। जनता की उम्मीदों पर यह सरकार पूर्णतया खरी उतरेगी। पूर्वांचल से मुख्यमंत्री बना है यह जनपद व गोरखपुर मंडल के साथ पूर्वांचल के लिए सौभाग्य की बात है। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.