सबने की गरीबों की उपेक्षा: बाबू सिंह
देवरिया: जनअधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू ¨सह कुशवाहा ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी गरीबों
देवरिया: जनअधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू ¨सह कुशवाहा ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी गरीबों को मुफ्त शिक्षा व भोजन की व्यवस्था किसी भी सरकार ने नहीं की। जनता सरकार को बनाती तथा गरीबों का वोट लेकर जो भी सरकारें हैं धन का बंदरबाट करती हैं। गरीबों के लिए कोई भी सरकार आज तक कुछ नहीं की।
श्री कुशवाहा मंगलवार को रामपुर कारखाना विधानसभा के नकहनी चौराहे पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी छोटी नहीं होती है, जिसके साथ प्रदेश व देश की जनता होती है वह पार्टी अपने आप में बड़ी हो जाती है। अब तक जो भी सरकारें बनीं लैपटाप, साइकिल बांटने के नाम पर श्रेय बटोरने में ही महारत हासिल की। सरकारी खजाने के पैसे से अपना श्रेय लेने का काम सरकारें की हैं। किसी ने गरीबों के हित में कोई कार्य नहीं किया। आज भुखमरी, बेरोजगारी, अशिक्षा चरम सीमा पर है। हमारे वोट लेकर राज करने वाली सरकारें अब सावधान हो जाएं। हम चुनाव मैदान में उतरे हैं। हमारी सरकार बनी तो गरीबों को भोजन की व्यवस्था, 14 साल के बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा, समान शिक्षा का अधिकार, किसानों के फसलों का उचित कीमत, गरीबों को इलाज के लिए पर्याप्त धन देने की व्यवस्था होगी। किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। यह चुनावी घोषणा नहीं इसको हम अमल करके दिखाएंगे। पूर्ववर्ती सरकारें केवल आश्वासन ही देने का कार्य की हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे। सभा को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र पाल सनेही, इरफान, रामपुर कारखाना से पार्टी प्रत्याशी शंभू शरण कुशवाहा, पुष्पेंद्र वर्मा आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन अनिल चौरसिया ने किया।