पूर्व विधायक राम प्रसाद को दी श्रद्धांजलि
देवरिया: बरहज के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल के गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान
देवरिया: बरहज के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल के गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की तड़के मौत की सूचना के बाद बसपा कार्यकर्ताओं समेत उनसे जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी के आवास पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
उन्होंने कहा कि आरपी जायसवाल के निधन की भरपाई नहीं की जा सकती है। जिला प्रभारी प्रमोद गौतम ने कहा कि बसपा को उन्होंने आजीवन मजबूत किया। यहां मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद,बालचंद राही, रविन्द्र कुमार गौतम, ¨पटू जायसवाल, विमल त्रिपाठी, मुरली मिश्र, छोटू त्रिपाठी, हरेन्द्र पाल, अनिल श्रीवास्तव, पंकज खरवार आदि मौजूद रहे।
उधर जायसवाल समाज एवं जायसवाल युवा समिति की बैठक जिलाध्यक्ष धनोज जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्व.राम प्रसाद जायसवाल की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां मुख्य रूप से मंटू बाबू, ¨पटू जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, विजय जायसवाल, दिनेश जायसवाल, रवि जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, प्रभुनाथ, अंकित, हरिओम, सत्यदेव जायसवाल, डा.रामजी प्रसाद जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल,कमलेश, डा.संजय जायसवाल, डा.रवि जायसवाल, सीमा जायसवाल, बेनी जायसवाल, वंदना जायसवाल आदि मौजूद रहे। शहर के अंजुमन इस्लामिया में बरकात अहमद लाइब्रेरी परिसर में सदर शकील अहमद सिद्दिकी की अध्यक्षता में बैठक कर पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल को श्रद्धांजलि दी गई। जहीरुल बारी, विस्मिल्लाह लारी, जफरुद्दीन अंसारी,डा.एकलाक अहमद, जावेद अहमद, अनवारुल हसन, हनान, फैजान अहमद लाडले, मोहम्मद अल्ताफ हुसैन, हकीम अंसारी, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।