बस सेवा बंद होने से बढ़ी मुश्किल
देवरिया: करायल शुक्ल से जनपद मुख्यालय के लिए परिवहन की सुविधा बंद हो गई है। जिसकी वजह से प्रतिदिन जि
देवरिया: करायल शुक्ल से जनपद मुख्यालय के लिए परिवहन की सुविधा बंद हो गई है। जिसकी वजह से प्रतिदिन जिला मुख्यालय की यात्रा करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा बंद होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने के लिए करायल शुक्ल से बस सेवा शुरू की गई थी। बस चलने से भुलईपुर, करायल उपाध्याय, जोगडीहां, गोपालपुर, हरदेउरा, नैपुर आदि गांवों के लोगों को सुविधा मिलती थी। दो माह पूर्व परिवहन सेवा अचानक बंद कर दी गई। इसकी वजह से हर दिन पढ़ाई, न्यायालय व खरीदारी के लिए जनपद मुख्यालय आने-जाने वालों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्र, वीरबल शुक्ल, राजन शुक्ल, गोपी यादव, पलकधारी गुप्ता, डबलू यादव, अंगद दूबे, नरेंद्र तिवारी आदि का कहना है कि मजबूरी में लोगों को डग्गामार वाहनों के सहारे जान जोखिम में डाल कर यात्रा करनी पड़ रही है। इसकी वजह से लोगों की जेब भी ढीली हो रही है। दुश्वारी से क्षेत्र वासियों में आक्रोश है। यदि बंद हुई सेवा तत्काल शुरू नहीं हुई तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।