दरोगा पर डंडा से सिर फोड़ने का आरोप
देवरिया : विधानसभा चुनाव को लेकर रामपुर कारखाना थाना गेट पर वाहन चे¨कग के दौरान एक दरोगा द्वारा डंड
देवरिया : विधानसभा चुनाव को लेकर रामपुर कारखाना थाना गेट पर वाहन चे¨कग के दौरान एक दरोगा द्वारा डंडा चलाने से मोटरसाइकिल सवार का सिर फूटने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। घायल युवक ने पुलिस के उच्चाधिकारी से शिकायत की है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम बरारी निवासी सुमित पुत्र रामदेव एल्यूमिनियम फाटक लगाने का कार्य करता है। रविवार को वह मोटरसाइकिल से करनपुर गांव में फाटक लगाने गया था, जहां से लौट रहा था। इसी बीच थाना गेट पर वाहन चे¨कग हो रही थी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। सुमित का आरोप है कि वह मोटरसाइकिल रोक रहा था, इसी बीच एक दरोगा ने उस पर डंडा चला दिया, जिससे उसका सिर फट गया। इस बाबत थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना परमाशंकर यादव ने कहा कि वाहन चे¨कग की जा रही थी। वह तेजी से वाहन लेकर भागने लगा। एक होमगार्ड उसके पीछे दौड़ा तो वह अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल लेकर गिर गया, जिससे घायल हो गया। उस पर कोई डंडा नहीं चलाया। यह आरोप बेबुनियाद है।