जीवन का अंधकार दूर करता है गुरु : वीरेंद्र
देवरिया : सदर विकास खंड के ग्राम परसिया मिश्र स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर परिसर में चल रहे मां
देवरिया : सदर विकास खंड के ग्राम परसिया मिश्र स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर परिसर में चल रहे मां शारदा देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को भोजपुरी में श्रीराम कथा का रसपान कराते हुए वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि गुरु जीवन के अंधकार को दूर करता है। उन्होंने कहा कि पुत्र प्राप्ति की कामना से राजा दशरथ जब गुरु वशिष्ठ के पास पहुंचे तो यज्ञ के प्रसाद से गुरु ने उन्हें चार पुत्र पाने का आशीर्वाद दिया। यज्ञाचार्य पं. कालिका प्रसाद मिश्र के कुशल संचालन में वाराणसी के वैदिक पं. मनमोहन मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों का जलाधिवास कराया गया। मिश्र ने कहा कि मूर्तियों के दस संस्कारों में जलाधिवास व अन्नाधिवास का महत्वपूर्ण स्थान है। इन दो संस्कारों से सूखा और अकाल की भय समाप्त होती है। शनिवार की रात जय हनुमान रामलीला मंडली द्वारा पृथ्वी पुकार एवं रामजन्म उत्सव का मंचन किया गया। इस दौरान अजय तिवारी, आदित्य मिश्र, अरूण कुमार मिश्र, गुलाब कुशवाहा, विशेसर कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, उपेंद्र, जनार्दन, सुनील गिरि, ¨पटू गिरि, रामजी गिरि, ब्रजेंद्र कुमार, रामप्रवेश गोंड, रामकृत यादव, राजेश मिश्र, राकेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।