संरक्षक अमित, अध्यक्ष बने राजेश
देवरिया : ई-रिक्शा चालक संघ का चुनाव रविवार को सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कालेज परिसर में हुआ, जिसम
देवरिया : ई-रिक्शा चालक संघ का चुनाव रविवार को सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कालेज परिसर में हुआ, जिसमें संरक्षक अमित मोदनवाल तथा जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल को बनाया गया। पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
चुनाव में रामायण वर्मा उपाध्यक्ष, संतोष गिरी सचिव, अजय जायसवाल उपसचिव, संतोष जायसवाल कोषाध्यक्ष, मोहम्मद ताहिर संगठन मंत्री, पवन वर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी का सदस्य रमेश रावत, राजा कुमार गोंड, प्रमोद गोंड, इरफान खां, तेजप्रताप मौर्या, जितेंद्र गिरी, इकबाल हुसैन व रंजीत कुमार को बनाया गया। संरक्षक अमित मोदनवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता बनानी होगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि संघ के सदस्य एक साथ रहें। तभी हमारी समस्याओं का समाधान हो पाएगा। इस दौरान महेश गिरी, गुड्डू आजाद, मुकेश पासवान, सरवन कुमार, लाल साहब मद्धेशिया, दुर्गेश तिवारी, देवानंद कुमार, सुनील गुप्ता, राकेश यादव, पंकज प्रजापति, भीमलाल, डब्लू मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।