उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा
देवरिया : तहसील क्षेत्र के कई गांव की महिलाओं को बंधन समूह के मैनेजर व वसूली करने वालों द्वारा प्रता
देवरिया : तहसील क्षेत्र के कई गांव की महिलाओं को बंधन समूह के मैनेजर व वसूली करने वालों द्वारा प्रताड़ित करने व दुर्व्यवहार से आक्रोशित महिलाओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बैठक कर महिलाओं ने आंदोलन की रणनीति बनाई और थानाध्यक्ष भाटपाररानी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की।
लाखोपार गांव निवासी राजकुमारी देवी ने बताया कि हम लोगों ने समूह के जरिये ऋण लिया है। ऐसे में इन दिनों ऋण वसूली के लिए हम लोगों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब रात में एक बजे समूह के मैनेजर घर पहुंचे और पैसा नहीं देने पर मुझे बेइज्जत करने व बच्चों को उठा लेने की धमकी दी। ऋण नहीं चुकता करने पर दरवाजे पर बंधे पशुओं को भी खोल ले जाने की चेतावनी दी। ऐसा व्यवहार सिर्फ मेरे साथ नहीं कई महिलाओं के साथ किया गया है। नोटबंदी के दौर में हर आदमी परेशान है। ऐसे में ऋण वसूली के लिए दबाव बनाना उचित नहीं है। कर्ज माफ करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
यहां मुख्य रूप से श्रृंगारी देवी, कमलावती देवी, उर्मिला यादव, सुगांती देवी, रमांती देवी, विद्यावती देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, कुसुम देवी, ऊषा देवी, कमलावती देवी, पार्वती देवी, रमावती देवी, राजू देवी, लालमती देवी, मीना देवी, अंतिमा देवी, ममता देवी, चंपा देवी, रमांती देवी, इंद्रावती देवी, जयप्रकाश ¨सह, का. हैदर अली, का. चंदेश्वर प्रसाद, का. शाकिर अली आदि मौजूद रहे।