Move to Jagran APP

महिलाएं अब अबला नहीं: निर्मला

देवरिया: भारत की महिलाओं की मान-प्रतिष्ठा और सम्मान भारतीय जनता पार्टी व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 11:59 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 11:59 PM (IST)
महिलाएं अब अबला नहीं: निर्मला

देवरिया: भारत की महिलाओं की मान-प्रतिष्ठा और सम्मान भारतीय जनता पार्टी व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। विधानसभा चुनाव में महिलाएं अब चौखट से बाहर निकलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगी। इसके साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाएंगी।

prime article banner

यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती निर्मला द्विवेदी ने कही। वह भाजपा महिला मोर्चा के 17 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहीं थी। श्रीमती द्विवेदी ने भाजपा कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं है। वे प्रत्येक मोर्चा पर पुरुषों के बराबर कार्य कर रहीं है। राष्ट्रीय परिषद की सदस्य एवं जिलाध्यक्ष माया जायसवाल ने कहा कि महिला मोर्चा का यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम के प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से पूरा विपक्ष हताश हो गया है और संसद चलने नहीं दे रहा है, जो राष्ट्रहित में नहीं है। बैठक को मुख्य रूप से कृष्णनाथ राय, दिनेश कुमार त्रिपाठी, संजय राव, इंद्रावती शुक्ला, लीलावती विश्वकर्मा, गिरजा जायसवाल, शीला पांडेय, रेनू मिश्र, कल्याणी विश्वकर्मा, शीला देवी, कैलाशी देवी, नित्यानंद पांडेय, गीता देवी, प्रभावती देवी, रेनू मिश्र, पार्वती, सुभावती देवी, रेनू मिश्रा, पार्वती, सुभावती देवी आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK