केंद्र सरकार के खिलाफ शंखनाद होगी रैली
देवरिया: आम आदमी पार्टी की बैठक सोमवार को परमहंस आश्रम में हुई, जिसमें आठ दिसंबर को वाराणसी में दिल
देवरिया: आम आदमी पार्टी की बैठक सोमवार को परमहंस आश्रम में हुई, जिसमें आठ दिसंबर को वाराणसी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल की होने वाली पूर्वांचल रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बरहज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी शीत कुमार मिश्र ने कहा कि आम आदमी का हित आम आदमी पार्टी में है। आज आम आदमी भय व गरीबी में जी रहा है। सरकार गरीबों के साथ धोखा कर रही है। पूर्वांचल रैली में इस अराजकता के खिलाफ शंखनाद होगा। रैली की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला संयोजक राजकिशोर चौहान ने कहा कि नोटबंदी के नाम पर केंद्र सरकार ने आठ सौ करोड़ का घोटाला किया है। रैली में अर¨वद केजरीवाल केंद्र सरकार की पोल खोलेंगे। अध्यक्षीय संबोधन में नगर संयोजक विजय कुमार गुप्त ने कहा कि बरहज विधान सभा क्षेत्र से पांच हजार कार्यकर्ता रैली में जाएंगे।
इस दौरान अमित कुमार भारती, विर्श्वनाथ यादव, विनय, बबलू यादव, अर¨वद यादव, अर्जुन गुप्ता, चंद्रदीप विर्श्वकर्मा, हरेन्द्र मौर्य, सुरेन्द्र मद्धेशिया, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।