Move to Jagran APP

कर्जमाफी तक जारी रहेगा आंदोलन

देवरिया: कर्ज माफी की मांग को लेकर महिला एकता शक्ति का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। फाइनांसर कंपन

By Edited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 10:42 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 10:42 PM (IST)
कर्जमाफी तक जारी रहेगा आंदोलन

देवरिया: कर्ज माफी की मांग को लेकर महिला एकता शक्ति का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। फाइनांसर कंपनियों के कर्ज से दबी महिलाओं की भीड़ दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में उमड़ी रही। एकता शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने कहा कि जब तक गरीब जनता का कर्ज माफ नहीं हो जाता तब तक हमारा आंदोलन व धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

loksabha election banner

प्रदर्शन सभा में तिवारी ने कहा कि गरीब जनता के लिए यह लड़ाई आरपार की होगी। कर्जमाफी के लिए सदन से शहर तक आंदोलन होगा। गरीब जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। जिले की एक लाख महिला सरकार के समूह, सरकार, बिजली के कर्ज से दबी है। सरकार को एक बार भी इन गरीब महिलाओं के तरफ ध्यान नहीं है। जिनके वोट से लखनऊ, दिल्ली की कुर्सी पर लोग विराजमान हैं आज उन्हीं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक गरीबों का कर्ज माफ नहीं होगा तब तक हम किसी का सरकार बनने नहीं दूंगी। इसके लिए जितना भी संघर्ष करना पड़ेगा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समूह वाले रात में महिलाओं के घर जाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। प्रदर्शन सभा को मुख्य रूप से सुनीता, माया, आशा, कुसुम, सलमा, आदरी देवी, प्रेमशीला, शकुंतला, मोहिनी आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.