कार्य में लापरवाही बरतने पर दो लेखपाल निलंबित
देवरिया : सरकार ने ओलावृष्टि में हुए क्षति को देखते हुए सलेमपुर तहसील के किसानों में मुआवजा वितरित क
देवरिया : सरकार ने ओलावृष्टि में हुए क्षति को देखते हुए सलेमपुर तहसील के किसानों में मुआवजा वितरित करने के लिए ग्यारह करोड़ रुपये दिया है। इसके लिए किसानों की सूची तैयार की जा रही है। उप जिलाधिकारी ने इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शुक्रवार को दो लेखपाल को निलंबित कर दिया।
गत साल ओलावृष्टि से किसानों की फसल नुकसान हो गई थी। इसे देखते हुए सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की बात कही और पहली किश्त सलेमपुर को छह करोड़ मिली, जिससे तहसील के 119 गांवों के किसानों में वितरित कर दिया गया, लेकिन अभी तहसील के 412 गांवों के किसान वंचित हैं और उनको मुआवजा नहीं मिल सका है। इस बीच सरकार ने पुन: ग्यारह करोड़ सलेमपुर तहसील को दिया है। उप जिलाधिकारी आरपी त्रिपाठी के आदेश पर लेखपाल रात-दिन एक कर किसानों की सूची तैयार करने में जुटे हैं, लेकिन लेखपाल ब्रजेश लाल व ईश्वर लाल आज न तो तहसील आए और न ही सूची ही भिजवाए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उप जिलाधिकारी ने दोनों लेखपाल को निलंबित कर दिया। तहसीलदार राहुलदेव ने कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।