रंगोली प्रतियोगिता के विजेता किए गए पुरस्कृत
देवरिया : बरहज नगर के सरयू विद्यापीठ में बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने
देवरिया : बरहज नगर के सरयू विद्यापीठ में बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने बेहतर कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रमेश तिवारी अंजान ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगी व कला प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों की दक्षता बढ़ाने में सहायक होता है। प्रतियोगिताओं के आयोजन और पुरस्कार देने से बच्चों के अंदर उत्कृष्ट कार्य करने की लालसा जागृत होती है। पूर्वांचल के बच्चों में अपार प्रतिभा है। उन्हें सामने लाने की जरूरत है और ऐसे आयोजनों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से उसे आगे लाया जा सकता है। विद्यालय लगातार ऐसा प्रयास कर रहा है।
इस दौरान विवेकानंद पांडेय, रामाजी तिवारी, रामबड़ाई यादव, नगमा रहमान, शमा परवीन, रुकसाना खातून, उर्मिला चौहान, ममता जायसवाल, विरेंद्र कुमार, सुमित्रा, अरुण कुमार ¨सह आदि उपस्थित रहे।
.....
इनको मिला पुरस्कार
रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कलाकृति बनाने पर आरती, आयशा, आकृति, यास्मिन, फराना, मुस्कान, पूजा, आस्था, आयूषी, बबीता, लीलावती, निधि, साजिदा, अमित, मनीष, अंकित, विकास, रामकरन, संजय, मैनेजर, हबीब, शकील, रोहित को पुरस्कार दिया गया।