बबुआजी की जलाई ज्योति से रोशन हो रहा क्षेत्र
देवरिया : लार के ¨पडी स्थित बबुआजी इंटर कालेज में बुधवार को संस्थापक परमहंस बबुआजी की जयंती मनाई गई
देवरिया : लार के ¨पडी स्थित बबुआजी इंटर कालेज में बुधवार को संस्थापक परमहंस बबुआजी की जयंती मनाई गई। क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि बबुआजी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो ज्योति जलाई थी, आज फल-फूलकर जनपद को प्रकाशित कर रही है।
उन्होंने कहा कि बालिकाएं लगातार बालकों से आगे निकल रही हैं। बालक पिछड़ रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नारी सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। लड़कियों के उत्थान के लिए हर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कोई प्रतिभा साधन के अभाव में नहीं दबेगी। पूरे देश का मान बढ़ा है। प्रबंधक राजीव कुमार राम त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य उदयभान मौर्या ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन आनंद ¨सह ने किया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।