कार्यकर्ताओं की बदौलत बनेगी प्रदेश में बसपा की सरकार : ओंकार
देवरिया : उपनगर के हरैया लाला स्थित एक हाल में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की ग
देवरिया : उपनगर के हरैया लाला स्थित एक हाल में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। संबोधित करते हुए जोन कोआर्डिनेटर ओंकार शास्त्री ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि आज सूबे की सरकार जनता का दर्द जानने की बजाए अपने घरेलू विवाद में ही उलझ कर रह गई है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जनता अब बसपा की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। सलेमपुर के प्रभारी रणविजय ने कहा कि बसपा की सरकार बनने से ही प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त, भयमुक्त बन सकता है। बैठक को जिला प्रभारी रामदरश कुशवाहा, राजाराम, मैनुद्दीन अंसारी, ध्रुव कुमार, शेषनाथ भाई, शिवदत्त, लोकनाथ त्रिपाठी, हरेराम आर्या, रामचंद्र प्रसाद, बलवंत कुशवाहा, संतोष राजभर, हरेंद्र, सियाराम पासवान, अनिरुद्ध तिवारी, कृष्ण कुमार ¨सह, आदम लारी, निरंकार यादव, रामराज, प्रेमचंद्र, दिलीप प्रसाद, रामविलास ने प्रमुख रूप से संबोधित किया।