सपा के इशारे पर हो रहा ¨हदुओं का उत्पीड़न
देवरिया: लार थाना क्षेत्र के मेहरौना में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल में गिरफ्तार व आरोपी बनाए
देवरिया: लार थाना क्षेत्र के मेहरौना में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल में गिरफ्तार व आरोपी बनाए गए लोगों के परिजनों से बुधवार को चुरिया पहुंच भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मुलाकात की और हर समय साथ निभाने का वादा किया।
पूर्व प्रदेश सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रशासन द्वारा एक तरफा कार्रवाई की गई है। सपा के इशारे पर इस क्षेत्र में ¨हदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी और निर्दोष लोगों को जेल से बाहर कराया जाएगा। इस अवसर पर निरुद्ध मिश्र, विजय लक्ष्मी, नरेंद्र मिश्र, छेदी प्रसाद, अमरनाथ ¨सह, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, ब्रजेश धर दुबे, विष्णुकांत तिवारी, अशोक पांडेय, विजय ¨सह, अभिषेक जायसवाल, ओमप्रकाश मोदनवाल, राजीव वर्मा, अनिल ¨सह, राजेश ¨सह, मेघनाथ ¨सह, सुभाष ¨सह, दयाशंकर कुशवाहा, विजय ¨सह, संतोष दुबे, प्रमोद, करुणेश ¨सह, सत्यप्रकाश मणि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।