Move to Jagran APP

किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही प्रदेश सरकार

देवरिया: कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहा राहुल संदेश यात्रा शनिवार को भटनी के नकहनी चौराहा पहुंची, जिसमे

By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 10:48 PM (IST)
किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही प्रदेश सरकार

देवरिया: कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहा राहुल संदेश यात्रा शनिवार को भटनी के नकहनी चौराहा पहुंची, जिसमें जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह राकेश ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रकृति की मार झेल रहे किसानों को अब तक अहेतुक सहायता राशि न देकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जिसके चलते किसान मारे-मारे फिर रहे हैं। अब तक किसानों के हित का कार्य सिर्फ कांग्रेस ने किया है। 2008 में किसानों का 73 हजार करोड़ रुपये माफ कर इतिहास कायम कर दिया। अब कांग्रेस की अगर प्रदेश में सरकार आपके सहयोग से बनती है तो किसानों के सभी कृषि ऋण माफ किए जाएंगे तथा बिजली बिल आधे किए जाएंगे।

loksabha election banner

पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा, भाजपा की नीतियों से परेशान हो गई है। अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के नीतियों में विश्वास कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। सभा को जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र ¨सह, अखिलेंद्र शाही, संदेश यादव मिस्टर, जुलेखा खातून, दीनानाथ भारती, दुर्गेश चौधरी, जोखू भारती, जवाहर चौहान, बलिराम ¨सह ने संबोधित किया।

-----

किसानों को जगा रही राहुल संदेश यात्रा

जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्र के सोहनपुर में अक्षयवर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इंटक के प्रदेश महासचिव पुरुषोत्तम नारायण ¨सह ने कहा कि राहुल गांधी संदेश यात्रा के माध्यम से गांव स्तर पर जन सम्पर्क अभियान चलाकर किसान, मजदूर, नौजवान व व्यापारी विरोधी 27 वर्ष की कांग्रेस रहित सरकार के कुचक्रों का पर्दाफाश किया जा रहा है। ¨सह ने कहा कि गन्ना, धान, गेंहू आदि फसल जब किसान पैदा करते है तो उनका मूल्य तय करने का अधिकार भी किसानों को दिया जाय। प्रदेश में विकास के कार्य ठप हैं। उन्होंने तहसील क्षेत्र के सबसे बड़ी आबादी वाले सोहनपुर को टाउन एरिया बनाने की मांग भी सरकार से की है। संचालन दुर्गेश तिवारी ने किया। यहां मुख्य रुप से मुन्ना पांडेय, सुमंत यादव, अंकित, पीयूष पांडेय, रोशन ¨सह, पवन कुमार, वशिष्ट यादव, इंद्रेश ¨सह, पारस तिवारी, एकबाल अहमद, एहसान अहमद, सुमित यति आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.