गरीब रथ के ठहराव पर गार्ड का भाजपाइयों ने किया स्वागत
देवरिया: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने अपना वादा पूरा कर दिखाया। उन्होंने मंगलवार को गरीब रथ के देव
देवरिया: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने अपना वादा पूरा कर दिखाया। उन्होंने मंगलवार को गरीब रथ के देवरिया में ठहराव की घोषणा की थी। उनके वादा के तीसरे दिन से ही गरीब रथ देवरिया रेलवे स्टेशन पर रुकने लगी। बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे ज्योंही गरीब रथ पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्टेशन पर यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रेल गार्ड और उनके चालक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
सहरसा से अमृतसर को जाने वाली गरीब रथ को देवरिया में रोके जाने की मांग काफी दिनों से यात्री कर रहे थे। कुछ माह पहले रेल राज्यमंत्री देवरिया आये थे तो उस समय भी भाजपा कार्यकर्ताओं व यात्रियों ने इस ट्रेन की ठहराव देवरिया करने की मांग की थी। मंगलवार को पथरदेवा में आयोजित पूर्व मंत्री स्वर्गीय रवींद्र किशोर शाही की पुण्य तिथि में पुन: आए रेल राज्यमंत्री से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पुराने वादों को याद कराया तथा रेल समस्याओं से अवगत किया। जिस पर उन्होंने 20 अक्टूबर से हर हाल में स्टापेज होने की बात कही। वादा पूरा हुआ। ट्रेन करीब साढे़ 11 बजे रात में स्टेशन पर पहुंची तो वहां केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे, अमरनाथ ¨सह, गो¨वद जायसवाल, अजय दुबे, अमरनाथ ¨सह, राकेश शुक्ला, राजेश कुशवाहा, संतोष मिश्र, राहुल मणि, आशुतोष तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के गार्ड व चालक को माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं स्टेशन अधीक्षक परशुराम तिवारी व अन्य रेल कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई तथा रेल कर्मचारियों का स्वागत किया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया की पूरी ट्रेन वातानुकुलित है। यात्रियों को सहरसा से अमृतसर जाने में काफी सुविधा मिलेगी।