Move to Jagran APP

पुलिस की गिरफ्त में छेड़छाड़ के दो आरोपी

देवरिया : महिलाओं पर अश्लील फब्ती कसने व छेड़छाड़ करने के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। दोनों को अल

By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 11:36 PM (IST)
पुलिस की गिरफ्त में छेड़छाड़ के दो आरोपी

देवरिया : महिलाओं पर अश्लील फब्ती कसने व छेड़छाड़ करने के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। दोनों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा गया। शहर के भटवलिया चौराहे पर शनिवार को दोपहर के वक्त बोलेरो सवार एक युवक किसी महिला को अश्लील इशारे कर रहा था। कुछ देर तक महिला ने युवक की काली कारगुजारियों को नजरंदाज किया। महिला के होश तब उड़ गए जब आरोपी हद लांघ गया और वाहन में बुलाने लगा। युवक के दुस्साहस से दंग महिला ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। आरोपी युवक को रंगेहाथ पुलिस ने दबोच लिया। उधर पिपरपाती के रहने वाले एक युवक को छेड़छाड़ के आरोप में शुक्रवार को देररात गिरफ्तार किया गया। युवक पर आरोप है कि देरशाम शौच करने खेत की तरफ गई गांव की ही एक युवती के साथ उसने छेड़छाड़ की। घर लौट कर पीडि़ता ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। नामजद आरोपी को देर रात उसके घर से पुलिस ने उठा लिया। दोनों घटनाओं के बावत कोतवाली प्रभारी ने कहा कि एक मामले में तहरीर मिली है। जबकि भटवलिया चौराहे पर हुई घटना में तहरीर का इंतजार पुलिस अभी भी कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.