पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास
देवरिया : पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को पुलिस ने दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया। मोह
देवरिया : पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को पुलिस ने दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया। मोहर्रम व दशहरा के ठीक पहले पुलिस की इस तैयारी को काफी महत्वूपर्ण माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ आंसू गैस के गोले दागे, बल्कि लक्ष्य पर हैंड ग्रेनेड फेंक कर खुद के हुनर की परख की।
सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस के उच्चाधिकारी परेड ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान एसपी ने अत्याधुनिक असलहे चलाने का गुर मातहतों को बताया। उन्होंने दंगा नियंत्रण के दौरान बरती जानी वाली सावधानियों से मातहतों को अवगत कराते हुए यह भी समझाया कि कठिन परिस्थिति में हथियार अथवा आग्नेयास्त्र का प्रयोग कैसे किया जाता है। इसके बाद पुलिस कर्मियों के हाथ आग्नेयास्त्र सौंपे गए। फिर पुलिस अधीक्षक ने आग्नेयास्त्र चलाने का आदेश दिया। पुलिस कर्मियों ने अपने हाथ गैस गन, एंटी राइट गन, शस्त्र आदि की बारीकी जानकारी मातहतों को दी। इसके अलावा लक्ष्य पर हैंड ग्रनेड भी पुलिस कर्मियों ने फेंक कर उसके प्रभाव का आंकलन किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर डा. अजय कुमार ¨सह, रुद्रपुर शीतांशु कुमार, भाटपाररानी सुरेश शर्मा के अलावा प्रतिसार निरीक्षक ललन यादव व दर्जन भर थानेदार व सैकड़ों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।