उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए करें जैविक खादों का प्रयोग
देवरिया : कृषि विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को पथरदेवा ब्लाक परिसर में कृषि मेले का आयोजन किया गय
देवरिया : कृषि विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को पथरदेवा ब्लाक परिसर में कृषि मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही ने कहा कि आज किसान कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त कर सकता है। इसके लिए समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेने की जरूरत है। सहायक कृषि निदेशक सुरेश चंद्र वर्मा ने कहा कि किसान खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए जैविक खादों का प्रयोग करें। कृषि ज्ञान केंद्र के पूर्व वैज्ञानिक आरसी जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
जिसकी जानकारी कृषि विभाग द्वारा गोष्ठी, मेला व चौपाल लगा कर दी जाती है। डा. सुरेंद्र नाथ उपाध्याय, राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी नागेंद्र राय ने भी जानकारी दी। अध्यक्षता सुनील मल्ल ने की। इस दौरान जिला निगरानी व सतर्कता समिति के सदय उमेश शुक्ल, अनिल ¨सह, नासिर अहमद, त्रिपुरेश धर द्विवेदी, रामनरेश यादव, अनिरुद्ध शुक्ल, रामनक्षत्र यादव, ब्रह्मा राय, उपेंद्र तिवारी, रामदरश पांडेय, बबन गुप्ता, वाचस्पति तिवारी, रामनवमी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।