ग्राम प्रधान पद के दो पर्चे निरस्त
देवरिया: भाटपाररानी विकास खंड के परोहा ग्राम प्रधान पद के लिए कुल चार लोगों ने पर्चा दाखिल किया, जिस
By Edited By: Published: Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM (IST)
देवरिया: भाटपाररानी विकास खंड के परोहा ग्राम प्रधान पद के लिए कुल चार लोगों ने पर्चा दाखिल किया, जिसमें ¨पकी पुत्री राजेंद्र मिश्र, संगीत पुत्री राजेंद्र मिश्र, सोनी पत्नी विकास, सुभावती देवी पत्नी रामप्रसाद ने पर्चा दाखिल किया था। रिटर्निग आफिसर चंद्र प्रताप ¨सह ने जांच के दौरान अदेय प्रमाण पत्र के अभाव में सोनी पत्नी विकास, सुभावती पत्नी रामप्रसाद का पर्चा निरस्त कर दिया। ऐसे में दोनों सगी बहनों में एक का निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। उधर बनकटा संवाददाता के अनुसार बनकटा विकास खंड के कुटियाभर ग्राम पंचायत के लिए दाखिल 3 पर्चे और कोठा गांव के ग्राम प्रधान पद के लिए भरे गए दोनों पर्चे जांच में वैध पाए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें