शातिर बदमाश ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
देवरिया : सलेमपुर उपनगर के भठवा धर्मपुर निवासी व शातिर बदमाश हरिवंश यादव ने कुशीनगर में न्यायालय में
देवरिया : सलेमपुर उपनगर के भठवा धर्मपुर निवासी व शातिर बदमाश हरिवंश यादव ने कुशीनगर में न्यायालय में समर्पण कर दिया। उस पर बैंक के रुपये लूटने के मामले में वारंट जारी हो गया था। साथ ही हाल ही में कई लोगों को उसने धमकी भी दी थी। उसके खिलाफ 40 मुकदमे दर्ज हैं।
शातिर बदमाश हरिवंश यादव चार माह पहले ही जेल से बाहर आया था। इस बीच उसने नगर के फल व्यवसायी सुरेश समेत कई लोगों को फोन किया और धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। इसी बीच कुशीनगर जनपद के एडीजे 3 के कक्ष से उसके खिलाफ 2008 में कुशीनगर जिले में बैंक के रुपये लूटने के मामले में वारंट जारी हो गया। इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस का दबाव बढ़ते देख हरिवंश ने एक दिन पूर्व कुशीनगर में जाकर न्यायालय में समर्पण कर दिया। कोतवाली प्रभारी अशोक यादव ने कहा कि कुशीनगर जनपद न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट था। उसी मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस की सक्रियता के चलते ही हरिवंश ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। उसके खिलाफ लूट, छिनैती समेत विभिन्न धाराओं में 40 मुकदमे पंजीकृत हैं।