¨हदू संस्कारिक जीवन जीने की पद्धति : राजा
देवरिया : हिदू जागरण मंच की बैठक टाउनहाल परिसर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर गुरुवार को
देवरिया : हिदू जागरण मंच की बैठक टाउनहाल परिसर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर गुरुवार को हुई। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक राजा त्रिपाठी ने कहा कि ¨हदू एक संस्कारिक जीवन जीने की पद्धति है। इसी से विश्व के लोग संस्कार सीखे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए ¨हदू समाज के संस्कारवान, सामर्थ्यवान ¨हदूनिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठित कर उन्हें राष्ट्ररक्षक बनाकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देने का कार्य ¨हदू जागरण मंच करता है।
बैठक में प्रदेश संयोजक के देखरेख में जिला इकाई का पुर्नगठन किया गया, जिसमें जिला संयोजक आदित्य शरण ¨सह व वीरांगना वाहिनी की महिला ब्रिगेड की जिला संयोजिका ममता त्रिपाठी को बनाया गया। उन्हें एक के अंदर सशक्त टीम बनाकर सूची सौंपने का निर्देश दिया गया। इसे बाद जिला टीम घोषित करने की बात कही गई।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला प्रभारी डा. अजीत, जिला बौद्धिक प्रमुख राधारमण, आशीष गुप्ता, नवनीत दीक्षित, पवन त्रिपाठी, अमित मिश्र, शैल ¨सह, दीपा तिवारी, अनुराग पांडेय, सुदर्शन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।