बिना कनेक्शन शो पीस बना सोडियम लैंप
देवरिया : सलेमपुर में बने ओवरब्रिज पर सोडियम लाइट लग गए, लेकिन अब तक सोडियम को बिजली आपूर्ति नहीं दी
देवरिया : सलेमपुर में बने ओवरब्रिज पर सोडियम लाइट लग गए, लेकिन अब तक सोडियम को बिजली आपूर्ति नहीं दी गई है। जिसके चलते शाम ढलते ही ओवरब्रिज पर अंधेरा छा जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
सलेमपुर में जाम की समस्या बहुत पहले से चली आ रही है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दक्षिणी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण वर्ष 2013 में हुआ और वाहन फर्राटा भी भरने लगे, लेकिन ओवरब्रिज पर उजाला के लिए सोडियम लाइट नहीं लगाया गया। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत शुरू की तो 2015 में ओवरब्रिज पर सोडियम लैंप लगा दिया गया। इसके बावजूद अब तक ओवरब्रिज पर उजाला नहीं हो सका, क्योंकि सोडियम लैंप में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है। रात को सोडियम न जलने से दिन घटनाएं भी हो रही हैं। लोगों का कहना है कि जल्द सोडियम लैंप में कनेक्शन नहीं दिया गया और उजाला की व्यवस्था नहीं हुई तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।