धर्म की स्थापना के लिए हुआ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म
देवरिया : विश्व ¨हदू परिषद के तत्वावधान में चलाए जा रहे स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन देवरिया देहा
देवरिया : विश्व ¨हदू परिषद के तत्वावधान में चलाए जा रहे स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन देवरिया देहात प्रखंड के महाराजपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुआ। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भरत अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अत्याचार का अंत कर धर्म की स्थापना के लिए हुआ। इसी प्रकार विहिप की स्थापना राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों व सामाजिक बुराइयों का समूल नाश कर ¨हदू समाज के मान ¨बदुओं की रक्षा व धर्म, संस्कृति के रक्षार्थ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुंबई में संदीपनी आश्रम में हुआ।
उन्होंने कहा कि विहिप ने बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति सहित संगठन के कार्यकर्ताओं के माध्यम से ¨हदू समाज को जागृत कर संगठित व संस्कारित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि केवल पूजा धर्म नहीं है। देव भक्ति के साथ-साथ देश भक्ति भी होनी चाहिए। विहिप पैंतालिस हजार सत्संगों के माध्यम से समाज के प्रत्येक तबकों को जोड़कर उनमें देश के प्रति भक्ति व समर्पण का भाव पैदा किया है। उन्होंने कहा कि संस्कारित एवं संगठित ¨हदू समाज ही देश, धर्म व संस्कृति की रक्षा कर सकता है। कार्यक्रम में हरिप्रकाश दूबे को धर्माचार्य प्रखंड प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। समापन वंदेमातरम गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम को विभाग उपाध्यक्ष रामकृपाल ¨सह ने भी संबोधित किया।
अध्यक्षता हरिप्रकाश दूबे व संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेंद्र ¨सह ने किया। इस दौरान रामबहाल दूबे, राजेश अग्रवाल, रामनगीना दूबे, लोकेश दूबे, राहुल दूबे, गगन मिश्र, अमरेश कुमार, कृष्णा यादव, अंगद यादव, रत्नाकर द्विवेदी, आकाश दूबे, सुरेश दूबे, विजय प्रताप यादव, विभूती यादव, गजेंद्र यादव, हरिराम, उमेश राजभर आदि उपस्थित रहे।