दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए बांटी जिम्मेदारी
देवरिया : भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय पर बुधवार को हुई। बैठक में
देवरिया : भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय पर बुधवार को हुई। बैठक में जनपद में होने वाले प्रशिक्षण पर चर्चा हुई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संगठन के जिला प्रभारी रमेश ¨सह ने बताया कि 30 व 31 जुलाई को जनपद में पदाधिकारियों के प्रशिक्षण वर्ग लगेगा। इसमें पूर्व व वर्तमान विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, राष्ट्रीय प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी, नगरपालिका के पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष ही भाग लेंगे। यहां उपस्थित पदाधिकारियों को व्यवस्था के दृष्टिगत जिम्मेदारी सौंपी गयी। प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख डा. अन्तर्यामी ¨सह व मारकण्डेय शाही व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव की देखरेख में प्रशिक्षण वर्ग 30 जुलाई को दोपहर 2 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया में प्रारम्भ होगा। 31 जुलाई को शाम 4 बजे प्रशिक्षण वर्ग का समापन होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रशिक्षण वर्ग अधिकारी विजय कुमार दूबे, मारकंडेय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सज्जन मणि, भूपेन्द्र ¨सह, उषा पासवान, दिनेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री कृष्णा नाथ राय, संजय राव, अजय दूबे, काली प्रसाद, अखिलेश त्रिपाठी, अजीत ¨सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मल्ल, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, महामंत्री सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, सभासद राकेश शुक्ला, संतोष मिश्रा , राजेश कुशवाहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय, राधेश्याम शुक्ला, उग्रसेन राव , नितेश पांडेय, गोविन्द चौरसिया, अखण्ड प्रताप ¨सह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।