विद्यालय में शैक्षिक माहौल बनाए शिक्षक
देवरिया: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक पूमावि बीआरसी परिसर में हुई। बैठक में शिक्षा
देवरिया: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक पूमावि बीआरसी परिसर में हुई। बैठक में शिक्षामित्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षामित्र विद्यालय में शैक्षिक माहौल बनाएं। नामांकन के लिए घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क बनाएं। संगठन शिक्षामित्रों की लड़ाई के लिए बेहतर वकील खड़ा करेगा। प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के साथ है।
जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद राव ने कहा कि ब्लाक अध्यक्ष अधिक से अधिक सहयोग कर संगठन को मजबूत करें। प्रदेश प्रचार मंत्री जय प्रकाश यादव ने कहा कि सभी लोग संगठन पर भरोसा रखें निश्चित ही जीत हमारी होगी। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष पं.रिपुसूदन मणि त्रिपाठी ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से मंटू श्रीवास्तव, सुभानुल्लहा, रामभवन ¨सह, सुरेश ¨सह, सतीश चंद्र उपाध्याय, शत्रुघ्न ¨सह, धर्मेद्र यादव, धर्मेद्र कन्नौजिया, चंद्रमौली, सत्य प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।