गरीबों का हित सर्वोपरि: विधायक
देवरिया: केन्द्र की भाजपा सरकार ने गरीबी उन्मूलन के लिए देश में अनेक योजनाएं संचालित की है। शहरी क्ष
देवरिया: केन्द्र की भाजपा सरकार ने गरीबी उन्मूलन के लिए देश में अनेक योजनाएं संचालित की है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी गैस कनेक्शन देकर मोदी सरकार ने देश से गरीबी मिटाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया।
उक्त बातें सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने गुजराती देवी के तीसरे पुण्य तिथि पर आयोजित वस्त्र वितरण समारोह पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मान सम्मान के लिए उनकी पार्टी संकल्पित है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र यादव,पूर्व प्रमुख प्रदीप ¨सह,जयप्रकाश राव,डा.अजय पांडेय,शम्भु ¨सह,¨पटू ¨सह,चेयरमैन विजय कुमार सैनी,जयप्रकाश उर्फ मिठ्ठू ¨सह,प्रमोद ¨सह,राजनारायण यादव,राजू चौहान आदि उपस्थित रहे।