भाजपा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी घोषित
देवरिया : भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को जिलाध्यक्ष महेंद्
देवरिया : भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कर दी। बीस सदस्यीय कार्यकारिणी में आठ भाजपा नेताओं को उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और छह को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया है कि ब्रह्मा यादव, श्रीमती उषा पासवान, अजय शाही, दिनेश तिवारी, जयनाथ कुशवाहा, सज्जन मणि, भूपेंद्र ¨सह, श्रवण ¨सह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह कृष्णनाथ राय, अजय कुमार दूबे, काली प्रसाद व संजय राव को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नित्यानंद पांडेय, श्रीमती लीलावती विश्वकर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, डा. दर्शना श्रीवास्तव, अजीत ¨सह व विनोद गुप्ता मंत्री बनाए गए हैं। राजेंद्र मल्ल कोषाध्यक्ष का पद संभालेंगे। जिलाध्यक्ष के अनुसार कार्यकारिणी में रिक्त दो पदों पर शीघ्र महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
-------------
केंद्रीय मंत्री ने लगाई मुहर
- भाजपा सूत्रों की मानें तो जिला कार्यकारिणी की सूची केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की मुहर लगने के बाद जारी हुई। इसके पीछे तर्क यह है कि गोरखपुर के क्षेत्र के सभी जिलों की कार्यकारिणी सोमवार को ही जारी हो गई, लेकिन देवरिया की नहीं हुई। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेने आए थे। उनके जनपद से जाने के बाद जिलाध्यक्ष ने सूची जारी की। हालांकि जिलाध्यक्ष श्री यादव ने इस बात से इंकार किया। उन्होंने कहा कि मैं बाहर हूं, इसलिए जिला कार्यकारिणी की घोषणा में देरी हुई है। केंद्रीय मंत्री की मुहर लगने के बाद कार्यकारिणी घोषित होने की बात में दम नहीं है।