राष्ट्रीय एकता के लिए धार्मिक सद्भाव जरूरी
देवरिया: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को देवरिया क्लब में रोजा इफ्तार का आयोजन क
देवरिया: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को देवरिया क्लब में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष हरींद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन कर सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया जाना राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए बेहद जरुरी है।
रोजा इफ्तार में कलेक्ट्रेट एवं सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गण, नगर के गणमान्य व्यक्ति के अलावा राजेश मणि त्रिपाठी, शैलेश चंद्र नारायण तिवारी, अमिताभ मणि त्रिपाठी, संदीप कुमार पांडेय, अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, शिवानंद त्रिपाठी, इसराफिल अहमद, समाजसेवी श्रीमती जानकी देवी, सुरेश गुप्ता, इस्तेखार खां आदि मौजूद रहे। एकौना संवाददाता के अनुसार द्वाबा क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन गांव के मस्जिद में कलीम खान के द्वारा किया गया। यहां मुख्य रूप से अब्दुल्ला खान, हवीउल्लाह खान, उद्धव गुप्ता, कलीम खान, एजाज खान, इरान खान, निसार अन्सारी, आजम खां, आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।