पौधरोपण कर पोखरा संवारने में जुटे ग्रामीण
देवरिया : स्थानीय विकास खंड के ¨भडा मिश्र गांव में दैनिक जागरण द्वारा गोद लिये गये दो पोखरे का खोदाई
देवरिया : स्थानीय विकास खंड के ¨भडा मिश्र गांव में दैनिक जागरण द्वारा गोद लिये गये दो पोखरे का खोदाई कार्य पूर्ण हो चुका है। अब इसे सजाने संवारने के क्रम में बंधे पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दैनिक जागरण के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस बीच आम व जामुन के पौधे लगाए गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीराम मिश्र ने कहा कि दैनिक जागरण का पोखरा खोदवाने का अभियान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संरक्षण आवश्यक है। जल संरक्षण के बारिश का होना और बारिश के लिए पौधों को होना आवश्यक है। सभी एक दूसरे के कड़ी हैं और कहीं न कहीं से ये मनुष्य को लाभ पहुंचाने का कार्य करते हैं। आगे अभी और पौध मंगाया गया है उसे बंधे के किनारे लगवाया जाएगा। पोखरे को खोदने और संवारने में गांव के मनरेगा मजदूरों का प्रयास सराहनीय है। पवन कुमार मिश्र ने कहा कि दैनिक जागरण ने गांवों में पोखरा खोदने के लिए लोगों के बीच अलख जगाने का कार्य किया है। गांवों में पोखरा खोदने के लिए लोग स्वयं आगे आ रहे हैं। इस कार्य के लिए दैनिक जागरण की जितनी प्रशंसा की जाय कम है। यहां मुख्य रूप से विजय शर्मा, शंकर प्रसाद, नंदलाल मिश्र, रामशंकर शर्मा, श्याम नारायण शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।