गुठनी बीडीओ को बम से उड़ाने की धमकी
देवरिया: पड़ोसी प्रांत बिहार के सिवान जनपद के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को मंगलवार को माओवादी सं
देवरिया: पड़ोसी प्रांत बिहार के सिवान जनपद के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को मंगलवार को माओवादी संगठन ने रजिस्ट्री भेजकर कार्यालय के साथ ही उन्हें भी बम से उड़ाने की धमकी दी है। रजिस्ट्री मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इसकी जांच गुठनी थाने के थानाध्यक्ष को सौंपते हुए सुरक्षा की व्यवस्था करने की बात कही गई है।
गुठनी के बीडीओ आशुतोष कुमार मंगलवार को अपने कार्यालय में थे, इसी बीच एक रजिस्ट्री उन्हें मिली, खोलते ही उनके होश उड़ गए। रजिस्ट्री में भाकपा माओवादी संगठन झारखंड के र¨वद्र वर्मा, अंजनी कुमार सिन्हा, मंटू द्वारा भेजा गया है। उसमें कहा गया है कि आपको चेतावनी दी जा रही है कि पंद्रह दिनों के अंदर गुठनी प्रखंड से नौकरी छोड़कर चले जाएं, अन्यथा प्रखंड विकास कार्यालय को ही बम से उड़ा दिया जाएगा। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक सिवान के निर्देश पर इसकी जांच गुठनी थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष गुठनी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।