समस्याओं पर चर्चा, निदान की मांग
देवरिया : उपनगर स्थित इमामबाड़ा चौराहा पर सोमवार को नागरिक कल्याण समिति की आयोजित बैठक को संबोधित करत
देवरिया : उपनगर स्थित इमामबाड़ा चौराहा पर सोमवार को नागरिक कल्याण समिति की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री शिवहरी त्रिपाठी ने कहा कि उपनगर की जनता स्वास्थ्य सेवा और बिजली खराब आपूर्ति से खासा परेशान हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों और तीमारदारों से दवा के नाम धन उगाही की जा रही है। यहां व्यवस्था चौपट हो गई। शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार समस्या का समाधान कर पाने में असहाय साबित हो रहे हैं। बैठक में जितेन्द्र गुप्त की जगह ब्रहमदेव लाल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि नगर और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। जनता इस उमस भरी गर्मी में त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर समिति के लोग आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिए हैं। संरक्षक कैप्टन वीरेन्द्र ¨सह ने कहा कि यह संगठन गैर राजनीतिक और व्यवसायिक संस्था है। अगला चुनाव समिति के वार्षिक अधिवेशन में किया जाएगा। इस अवसर पर जितेन्द्र गुप्ता, महेश्वर पांडेय, रमेश चंद जायसवाल, प्रमोद चंद श्रीवास्तव,तारक नाथ गुप्ता,मन्नी प्रसाद जायसवाल आदि मौजूद रहे।