पत्नी पर धारदार हथियार से हमला
देवरिया: भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा दीक्षित गांव निवासी लक्ष्मीना देवी 30 पत्नी संतोष यादव पर उसके प
By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 11:21 PM (IST)
देवरिया: भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा दीक्षित गांव निवासी लक्ष्मीना देवी 30 पत्नी संतोष यादव पर उसके पति ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने फोन कर अपने मायके इसकी सूचना दी और उसके पिता उसे अपने घर ले आये। पीड़ित महिला को भाटपाररानी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आये जहां गंभीरावस्था में उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी है। घटना का कारण वह बच्चों के बीच आम का विवाद बता रही थी। उसके पिता का कहना है कि इसके पहले भी कई बार वह मारपीट कर मेरीे बेटी को घायल कर चुका है। पूछने पर हमें और हमारी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें