महंगाई से जनता परेशान
देवरिया : उपनगर के मुरली मनोहर मंदिर परिसर में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को हुई। इसमें महंगा
देवरिया : उपनगर के मुरली मनोहर मंदिर परिसर में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को हुई। इसमें महंगाई पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से महंगाई बढ़ी है। दाल, सब्जी समेत दवाईयों के दाम पर हुई वृद्धि से जनता परेशान है। बैठक को रामविलास तिवारी, विश्वविजय ¨सह, अशोक मद्धेशिया, त्रिभुवन मिश्र, डा.छेदी लाल गुप्त, संजय गुप्त, मनीष वर्मा, सुनील गुप्त, प्रेमचंद्र वर्मा, मदन वर्मा, आजाद अहमद, ¨चटू गुप्त, हंसनाथ गोंड, श्यामा नंद, पंकज गुप्त, छांगुर प्रसाद ने संबोधित किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी का निधन
सलेमपुर, देवरिया : विकास खंड के ग्राम रामपुर बछऊर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हफीजुल्लाह भाई की 85 वर्षीया पत्नी हमीदुन निशा का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर कांग्रेसियों ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इस परिवार का समाज सदैव ऋणी रहेगा। हमीदुन निशा के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान डा. धर्मेंद्र पांडेय, भागीरथी प्रसाद, पंडित रामविलास तिवारी, अखिलेश मिश्र, मोहन प्रसाद, संजय पांडेय, सत्यप्रकाश विश्वकर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।