छह घंटे थाने में चली पंचायत, फिर मानी महिला
जागरण संवाददाता मेहरौनाघाट, देवरिया: प्यार अंधा होता है, जब दिल किसी पर आ जाय तो जाति धर्म की दीव
जागरण संवाददाता मेहरौनाघाट, देवरिया: प्यार अंधा होता है, जब दिल किसी पर आ जाय तो जाति धर्म की दीवारे ढह जाती है। प्यार के परवान चढ़ने पर युवा गलत कदम भी उठा लेते हैं। रात को एक महिला ने पति का घर छोड़ प्रेमी के घर पहुंच गई, मामला जब थाने पहुंचा तो मामला और गंभीर हो गया। महिला पति की बजाय प्रेमी के साथ ही ¨जदगी बिताने की बात कहने लगी, काफी प्रयास के बाद पुलिस मामले में पंचायत कर सकी और फिर महिला पति के साथ ससुराल चली गई।लार थाने के एक गांव के राजभर परिवार की विवाहिता का उसी गांव के एक राजपूत युवक से प्यार हो गया। शुक्रवार की रात अपने पति के घर की चाहरदिवारी फांद विवाहिता अपने प्रेमी के घर चली गई। जब इसकी सूचना ससुराली को लगी पति वह परेशान हो गए। विवाहिता के मायके खबर पहुंची तो मां-बाप भी परेशानहाल में थाने पहुंचे। पुलिस सक्रिय हुई। प्रेमी प्रेमिका थाने लाया गया और सुबह 10 बजे से महिला पुलिस की मौजूदगी में विवाहिता की काउंस¨लग शुरू हुई। विवाहिता किसी कीमत पर अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हो रही थी। उधर मां-बाप ने विवाहिता को अपनाने से इन्कार कर दिया। पति और ससुराली चाहते थे कि जो हुआ सो हुआ वह हम लोगों के साथ वापस लौट चलो। शाम चार बजे मामला पटरी पर आया जब विवाहिता अपने पति के साथ जाने को राजी हुई।