समता मूलक समाज की स्थापना बसपा का उद्देश्य
जागरण संवाददाता भाटपाररानी देवरिया: उपनगर ने सोहनपार वार्ड में शनिवार को बसपा के कैडर कैंप को संबोधि
जागरण संवाददाता भाटपाररानी देवरिया: उपनगर ने सोहनपार वार्ड में शनिवार को बसपा के कैडर कैंप को संबोधित करते हुए जोनल कोआर्डिंनेटर सुधीर कुमार ने कहा की बहुजन समाज पार्टी समाज में भाई चारा स्थापित कर समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहती है। बसपा ने सर्व जन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा दिया और उस सपने को साकार करने का पूरा प्रयास किया। विधानसभा भाटपाररानी के प्रभारी सभाकुंवर ने कहा की बसपा की सरकार से ही गरीबों किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है। सपा भाजपा ने जनता को धोखा देने का कार्य किया।इस बार प्रदेश की जनता गुंडा राज का खात्मा चाहती है। कानून के राज की स्थापना के लिए जनता इस बार बसपा का साथ देने जा रही है। उन्होंने कायकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की बसपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों व नीतियों को जनता के बीच पहुचाएं।
यहां ब्रजेश कुमार हरिप्रकाश सुरेश चंद्र जोनल कोआर्डिनेटर के अलावा डा.रामनाथ चौहान, छेदी मास्टर अकेला, अनिरुद्ध कुशवाहा, अजय कुशवाहा, अखिलेश गोंड, रुदल त्यागी, डा.राम आधार आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रमेश चंद एडवोकेट व संचालन जिला प्रमोद गौतम ने किया।