वैज्ञानिक बने डा.चंद्रप्रकाश
देवरिया: सलेमपुर के पिपराभानमती निवासी ओम प्रकाश दुबे के पुत्र डा. चंद्र प्रकाश दुबे की नियुक्ति
By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 11:00 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 11:00 PM (IST)
देवरिया: सलेमपुर के पिपराभानमती निवासी ओम प्रकाश दुबे के पुत्र डा. चंद्र प्रकाश दुबे की नियुक्ति पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के अधीन हैदराबाद में वैज्ञानिक ग्रेड बी पद पर हुई है। इन्होंने अपनी पढाई मारवाड़ी इंटर कॉलेज देवरिया, बीएससी महात्मा गांधी पीजी कालेज गोरखपुर व एमएससी भौतिकी लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की। एमटेक मिनरल एक्सप्लोरेशन व पीएचडी केंद्रीय विश्वविद्यालय हैदराबाद से किया। इन्होंने श्रेय बाबा स्व. कमला प्रसाद दुबे की प्रेरणा, परिवार व मित्रों को दिया है। अपने शोध व शोध के क्रियान्वयन के सबंध में एक बार अमेरिका व दो बार जर्मनी जाकर अन्तर्राष्ट्रीय कंाफ्रेंस में अपने विचार रख चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें